Icecream khaane ke nuksan: Rehal Classes


गर्मी के मौसम में आइसक्रीम बेशक ठंड का एहसास कराते हुए राहत पहुंचाती है, लेकिन इसका ज्यादा खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। गर्मी से राहत पहुंचाने वाली आइसक्रीम में शुगर, फैट और कैलोरीज होती है, जो मोटापा बढ़ने का कारण बनते हैं। 2-3 चम्मच आइसक्रीम में 1000 से ज्यादा कैलोरीज होती हैं। ऐसे में अगर आप दिन में 3-4 कप आइसक्रीम खाते हैं तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है, जो कई अन्य बीमारियों की वजह भी बन सकता है। आइसक्रीम में शुगर भी काफी मात्रा में होता है। इसलिए ज्यादा आइसक्रीम खाना आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है। हालांकि, जिन लोगों में ब्लड शुगर लेवल कम होता है, उनके लिए सीमित मात्रा में आइसक्रीम खाना फायदेमंद हो सकता है। आइसक्रीम में काफी मात्रा में सैचुरेटेड फैट होता है। आइसक्रीम खाने से बॉडी में ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता है। दिल संबंधी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे हार्ट अटैक भी आ सकता है | आइसक्रीम से गले में खराश और खांसी-जुकाम की समस्या भी बन जाती है। ऐसे में कई अन्य बीमारियां भी शरीर में घर कर सकती हैं, जिससे इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है और रोगों से लड़ने की शक्ति कम होने लगती है। आइसक्रीम में काफी मात्रा में फैट होता है, जो आसानी से पच नहीं पाता। ज्यादा आइसक्रीम खाने से पाचन शक्ति खराब हो जाती है,

Comments

Popular posts from this blog

CLASS : 10 : CHAPTER 5 : Life Process

CLASS 10 : CHAPTER : 2 : Acids, Bases and Salts

First In India (हिंदी) : GK TOPIC 001