Posts

Showing posts with the label CLASS 6 HINDI. मातृभूमि

CLASS 6 : हिंदी : मातृभूमि

 CLASS 6 : हिंदी   मातृभूमि   ऊँचा खड़ा हिमालय आकाश चूमता है , नीचे चरण तले झुक , नित सिंधु झूमता है।   गंगा यमुन त्रिवेणी नदियाँ लहर रही हैं , जगमग छटा निराली , पग-पग छहर रही हैं।   वह पुण्य-भूमि मेरी , वह स्वर्ण-भूमि मेरी। वह जन्मभूमि मेरी वह मातृभूमि मेरी।   झरने अनेक झरते जिसकी पहाड़ियों में , चिड़ियाँ चहक रही हैं , हो मस्त झाड़ियों में।   अमराइयाँ घनी हैं कोयल पुकारती है , बहती मलय पवन है , तन-मन सँवारती है।   वह धर्मभूमि मेरी , वह कर्मभूमि मेरी। वह जन्मभूमि मेरी वह मातृभूमि मेरी।   जन्मे जहाँ थे रघुपति , जन्मी जहाँ थी सीता , श्रीकृष्ण ने सुनाई , वंशी पुनीत गीता।   गौतम ने जन्म लेकर , जिसका सुयश बढ़ाया , जग को दया सिखाई , जग को दिया दिखाया।   वह युद्ध-भूमि मेरी , वह बुद्ध-भूमि मेरी। वह मातृभूमि मेरी , वह जन्मभूमि मेरी।   पुस्तक : मल्हार (पृष्ठ 1) रचनाकार : सोहनलाल द्विवेदी प्रकाशन : एनसीईआरटी SUMMARY : मातृभूमि कविता में कवि सोहनलाल द...