Posts

Showing posts from April, 2026

CLASS 6 : HINDI हिंदी : गोल

पुस्तक : मल्हार कक्षा : 6 विषय: हिंदी अध्याय : गोल प्रश्न उत्तर   ध्यानचंद को किस टीम के खिलाड़ी ने हॉकी स्टिक मारी थी ? उत्तर: ध्यानचंद को ‘ सैंपर्स एंड माइनर्स ’ टीम के खिलाड़ी ने हॉकी स्टिक मारी थी।   ध्यानचंद ने उससे अपना बदला कैसे लिया ? उत्तर: ध्यानचंद ने उससे अपना बदला लगातार छह गोल बना कर लिया।   ध्यानचंद जी सफलता का मूलमंत्र क्या था ? उत्तर: ध्यानचंद की सफलता का मूलमंत्र लगन , साधना और खेल भावना था ।   ‘ नौसिखिया ’ शब्द से आप क्या समझते हैं ? उत्तर: ‘ नौसिखिया ’ शब्द का अर्थ नया सीखने वाला है।   गोल ’ पाठ रचना की कौन-सी विधा है ? उत्तर: ‘ गोल ’ पाठ रचना की विधा संस्मरण है। बर्लिन ओलंपिक में जब ध्यानचंद कप्तान बने तो वे सेना के किस पद पर थे ? उत्तर: बर्लिन ओलंपिक में जब ध्यानचंद कप्तान बने तो वे ‘ लांस नायक ’ के पद पर थे।   ‘ बर्लिन ओलंपिक ’ में ध्यानचंद की टीम को कौन सा पदक प्राप्त हुआ ? उत्तर: ‘ बर्लिन ओलंपिक ’ में ध्यानचंद की टीम को ‘ स्वर्ण पदक ’ प्राप्त हुआ।   ध्यानचंद का जन्मदिन किस रूप में मना...

CLASS 6 : हिंदी : मातृभूमि

 CLASS 6 : हिंदी   मातृभूमि   ऊँचा खड़ा हिमालय आकाश चूमता है , नीचे चरण तले झुक , नित सिंधु झूमता है।   गंगा यमुन त्रिवेणी नदियाँ लहर रही हैं , जगमग छटा निराली , पग-पग छहर रही हैं।   वह पुण्य-भूमि मेरी , वह स्वर्ण-भूमि मेरी। वह जन्मभूमि मेरी वह मातृभूमि मेरी।   झरने अनेक झरते जिसकी पहाड़ियों में , चिड़ियाँ चहक रही हैं , हो मस्त झाड़ियों में।   अमराइयाँ घनी हैं कोयल पुकारती है , बहती मलय पवन है , तन-मन सँवारती है।   वह धर्मभूमि मेरी , वह कर्मभूमि मेरी। वह जन्मभूमि मेरी वह मातृभूमि मेरी।   जन्मे जहाँ थे रघुपति , जन्मी जहाँ थी सीता , श्रीकृष्ण ने सुनाई , वंशी पुनीत गीता।   गौतम ने जन्म लेकर , जिसका सुयश बढ़ाया , जग को दया सिखाई , जग को दिया दिखाया।   वह युद्ध-भूमि मेरी , वह बुद्ध-भूमि मेरी। वह मातृभूमि मेरी , वह जन्मभूमि मेरी।   पुस्तक : मल्हार (पृष्ठ 1) रचनाकार : सोहनलाल द्विवेदी प्रकाशन : एनसीईआरटी SUMMARY : मातृभूमि कविता में कवि सोहनलाल द...

INDIAN SPICES NAME- मसालों के नाम

 INDIAN SPICES NAME भारतीय मसालों के नाम