International Day of Human Space Flight-मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस
International Day of Human Space Flight मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस 12 अप्रैल, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Human Space Flight) मनाया गया। उल्लेखनीय है कि यह दिवस प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवता के लिए अंतरिक्ष युग की शुरूआत करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल, 1961 को पूर्व सोवियत संघ के नागरिक यूरी गैगरीन ने वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले व्यक्ति का दर्जा उन्हें ही प्राप्त है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 अप्रैल, 2011 को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी। REHAL'S CLASSES An Eminent Coaching Centre for Competition Academic Computer New Batches starts fo r SSC BANK RAILWAY UTTARAKHAND GROUP-C ALL ONE DAY EXAMS