हिंदी : व्याकरण वाक्यांश के के लिए एक शब्द
हिंदी : व्याकरण
वाक्यांश के के लिए एक शब्द
वाक्यांश
के के लिए एक शब्द -हिंदी भाषा में ऐसे बहुत-से शब्द प्रचलित हैं,
जो एक होकर भी पूरे वाक्यांश के अर्थ का बोध कराते हैं। ऐसे अनेक
शब्दों या वाक्यांश के लिए प्रयोग में आने वाले एक शब्द इस प्रकार हैं-
वाक्यांश
या अनेक शब्द
- जो कम खाता हो : अल्पाहारी
- जिसका कोई नाथ हो: सनाथ
- जो उचित न हो: अनुचित
- जिसकी उपमा न दी जा सके : अनुपम
- जिसका उदर लंबा हो : लंबोदर (गणेश)
- जिसके पाँच मुख हों: पंचानन (शिव)
- जिसके दस मुख हों : दशानन (रावण)
- जिसके
एक हाथ में चक्र हो : चक्रपाणि (विष्णु)
- जो
श्रम न कर सके : अक्षम
- जो
कभी बूढ़ा न हो : अजर
- चार
भुजा वाला : चतुर्भुज
- नीचे
लिखा हुआ
: निम्नलिखित
- जल में रहने वाला : जलचर
- जिसका कोई आधार न हो : निराधार
- जिसका पार न हो : अपार
- जो विवेकी न हो : अविवेकी
- जिसमें शक्ति न हो : अशक्त
- जो कभी न मरे : अमर
- जिसका कोई शत्रु न हो : अजातशत्रु
- जो कहा न जा सके : अकथनीय
- किसी की हँसी उड़ाना : उपहास
- जो कम समय तक ठहरे : अस्थायी
- कम खर्च करने वाला : मितव्ययी
Comments
Post a Comment