हिन्दी व्याकरण : समास

  हिन्दी - व्याकरण

अध्याय- समास

1. समास किसे कहते हैं ?
उत्तर:-जब दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से एक नया शब्द बनाया जाता है, तो शब्द रचना की इस विधि को व्याकरण में समास कहा जाता है |
 
2. समास विग्रह किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जब समास के सभी पदों को अलग-अलग किया जाता है, तो उसे समास विग्रह कहते है |

3. समास के कितने भेद होते है  ?
उत्तरः समास के छ: भेद होते है :
A: अव्ययीभाव समास
B: तत्पुरुष समास
C: कर्मधारय समास
D: द्विगु समास
E: द्वंद्व समास
F: बहुव्रीहि समास

4. अव्ययीभाव समास  किसे कहते हैं ?
उत्तर: जिसमे पहला पद अव्यय (या प्रधान) होता है। उसे अव्ययीभाव समास कहते है |
उदाहरण:
A: प्रतिदिन = हर दिन - प्रति (उपसर्ग/अव्यय)
B: यथासंभव = संभव हो जितना - यथा (अव्यय)

5. तत्पुरुष समास  किसे कहते हैं ?
उत्तर: जिसमे दूसरा पद प्रधान होता है और पहले पद के विभक्ति चिन्हों का लोप हो जाए तब उसे तत्पुरुष समास कहते है|
उदाहरण:
A: गंगाजल = गंगा का जल |
B: स्वर्गवास = स्वर्ग में वास |


Comments

Popular posts from this blog

CLASS : 10 : CHAPTER 5 : Life Process Part : 1

CLASS 10 : CHAPTER : 2 : Acids, Bases and Salts

First In India (हिंदी) : GK TOPIC 001