CLASS 6 : HINDI हिंदी : गोल

पुस्तक : मल्हार

कक्षा : 6

विषय: हिंदी

अध्याय : गोल

प्रश्न उत्तर

 

ध्यानचंद को किस टीम के खिलाड़ी ने हॉकी स्टिक मारी थी ?
उत्तर: ध्यानचंद को ‘सैंपर्स एंड माइनर्स’ टीम के खिलाड़ी ने हॉकी स्टिक मारी थी।

 

ध्यानचंद ने उससे अपना बदला कैसे लिया?
उत्तर: ध्यानचंद ने उससे अपना बदला लगातार छह गोल बना कर लिया।

 

ध्यानचंद जी सफलता का मूलमंत्र क्या था ?
उत्तर: ध्यानचंद की सफलता का मूलमंत्र लगन, साधना और खेल भावना था ।

 

‘नौसिखिया’ शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: ‘नौसिखिया’ शब्द का अर्थ नया सीखने वाला है।

 

गोल’ पाठ रचना की कौन-सी विधा है?
उत्तर: ‘गोल’ पाठ रचना की विधा संस्मरण है।

बर्लिन ओलंपिक में जब ध्यानचंद कप्तान बने तो वे सेना के किस पद पर थे ?
उत्तर: बर्लिन ओलंपिक में जब ध्यानचंद कप्तान बने तो वे ‘लांस नायक’ के पद पर थे।

 

‘बर्लिन ओलंपिक’ में ध्यानचंद की टीम को कौन सा पदक प्राप्त हुआ?
उत्तर: ‘बर्लिन ओलंपिक’ में ध्यानचंद की टीम को ‘स्वर्ण पदक’ प्राप्त हुआ।

 

ध्यानचंद का जन्मदिन किस रूप में मनाया जाता है?
उत्तर: ध्यानचंद का जन्मदिन ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

 

भारत का सर्वोच्च ‘खेल रत्न’ पुरस्कार किसके नाम पर दिया जाता है?
उत्तर: भारत का सर्वोच्च ‘खेल रत्न’ पुरस्कार ध्यानचंद के नाम पर दिया जाता है।


Comments

Popular posts from this blog

Class 10 : Science |The Human Eye and the colourful World

CLASS : 10 : CHAPTER 5 : Life Process Part : 1

CLASS 10 : CHAPTER : 2 : Acids, Bases and Salts