Computer Notes Part-1 in Hindi


कंप्यूटर के नोट्स पार्ट-1


कंप्यूटर –कंप्यूटर एक  इलेक्ट्रॉनिक मशीन है, जो किसी भी प्रकार के  अव्यवस्थित आंकड़ो को नियंत्रित कर व्यवस्थित करता है | फिर उस पर प्रोसेसिंग करता है और परिणाम देता है | इसमें रखे रिकॉर्ड को हम लम्बे समय तक सुरक्षित रख सकते है कंप्यूटर की अपनी बोद्धिक क्षमता नहीं होती है | कंप्यूटर को डाटा प्रोसेसर भीं कहा  जाता है |




कंप्यूटर की विशेषताए –

1.      गति- कंप्यूटर प्रत्येक कार्य को बहुत तेजी से करता है | यह कई करोड़ो गणनाओ को एक ही सेकंड में कर देता है |

2.      सटीकता – कंप्यूटर किसी कार्य को करने में कोई त्रुटि नही करता है | वह सारे  कार्यो को सटीक करता है | यदि फिर भी कोई त्रुटि होती हैं तो वह मानवीय गलती होगी या इसका कारण वायरस हो सकता है |

3.      सार्वभौमिकता- कंप्यूटर लघभग सभी क्षेत्रो में पाए जाते है | हॉस्पिटल्स , रेलवे , अनुसन्धान , मौसम विभाग ,रक्षा क्षेत्र आदि | यह पूरी दुनिया में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है |

4.      विवधता – कंप्यूटर से कई प्रकार के कार्य किये जा सकते है इस कारण इन्हें अलग अलग क्षेत्रो में उपयोग किया जाता है | यह प्रोग्राम पर निर्भर करता है जिस प्रकार का प्रोग्राम कंप्यूटर पर इंस्टाल किया जायेगा कंप्यूटर उसी तरह से कार्य करेगा |

5.      भंडारण क्षमता – कंप्यूटर में बहुत बड़ी मात्रा में डाटा और सूचनाओ को सेव किया जा सकता है | इसके लिए हार्डडिस्क , पेन-ड्राइव , मेमोरी कार्ड , सॉलिड स्टेट ड्राइव , डीवीडी , सी डी , मैग्नेटिक टेप , फ्लोपी डिस्क आदि |

6.      थकावटहीन - कंप्यूटर को यदि एक ही कार्य बार बार दिया जाये तो वह थकता नही है और वह कार्य करते-करते  बोर भी नही होता है |





REHAL’S CLASSES

An Eminent Coaching Centre for

COMPETITION
ACADEMIC
COMPUTER

New Batches Starts for
SSC
BANK
RAILWAY
& ALL ONE DAY EXAMS

Comments

Popular posts from this blog

First In India (हिंदी) : GK TOPIC 001

RC990122019-RPFSI SHORT TEST BY REHAL'S CLASSES HELD ON 20-10-2018

आबकारी और परवर्तन सिपाही-2019 शारीरिक नाप जोख परीक्षा का एडमिट कार्ड