दीपावली- निबंध

 

 दीपावली

स्तर: कक्षा - 6 और 5

दीपावली, जिसे हम दिवाली भी कहते हैं, भारत का सबसे बड़ा और सबसे सुंदर त्योहार है। यह त्योहार हर साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में आता है। इसे 'रोशनी का त्योहार' भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन चारों ओर दीये, मोमबत्तियाँ और बिजली की रंगीन लाइटें लगाई जाती हैं।

यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमेशा अच्छाई की जीत होती है और बुराई हारती है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। उनके आने की खुशी में लोगों ने घी के दीये जलाकर उनका स्वागत किया था।

दिवाली के लिए कई दिन पहले से ही तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। लोग अपने घरों की अच्छे से साफ-सफाई करते हैं और उन्हें सजाते हैं। घर के दरवाज़े पर सुंदर रंगोली बनाई जाती है, जिससे घर बहुत खूबसूरत लगता है।

दिवाली के दिन हम नए कपड़े पहनते हैं। शाम को हम सब मिलकर लक्ष्मी माता और गणेश जी की पूजा करते हैं। पूजा के बाद, हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें मिठाइयाँ और तोहफे देते हैं। बच्चे पटाखे और फुलझड़ियाँ भी जलाते हैं।

दिवाली का त्योहार हमारे जीवन में नई रोशनी और खुशियाँ लाता है। यह हमें एक-दूसरे से प्यार करना और मिलजुलकर रहना सिखाता है। यह त्योहार हमें बताता है कि हमें हमेशा अच्छी बातें सोचनी चाहिए और अच्छे काम करने चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

CLASS : 10 : CHAPTER 5 : Life Process Part : 1

CLASS 10 : CHAPTER : 2 : Acids, Bases and Salts

First In India (हिंदी) : GK TOPIC 001